Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti basu is DEAD

Jyoti Basu: The pragmatist

Dr.B.R. Ambedkar

Memories of Another Day

Memories of Another Day
While my Parents Pulin Babu and basanti Devi were living

"The Day India Burned"--A Documentary On Partition Part-1/9

Partition

Partition of India - refugees displaced by the partition

Friday, June 20, 2014

सभी इंसाफ़पसन्द नागरिकों और मज़दूरों के नाम एक अपील मज़दूरों के बहादुराना संघर्ष को आपकी ज़रूरत है!


सभी इंसाफ़पसन्द नागरिकों और मज़दूरों के नाम एक अपील

मज़दूरों के बहादुराना संघर्ष को आपकी ज़रूरत है!

साथियो!
शायद आपको पता हो कि दिल्ली के बीचों-बीच वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में गरम रोला पर काम करने वाले इस्पात मज़दूर पिछले 15 दिनों से गरम रोला मज़दूर एकता समितिके नेतृत्व में हड़ताल पर हैं। ये मज़दूर भयंकर ख़तरनाक स्थितियों में काम करते हैं और पिछले लम्बे समय से न्यूनतम मज़दूरीईएसआईपीएफ़ आदि जैसे अपने कानूनी हक़ों की माँग कर रहे हैं। इन मज़दूरों की ज़बर्दस्त साहसिक हड़ताल के कारण वज़ीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के गरम रोला कारखाने ठप पड़े हैं। श्रम विभाग इन कारखानों में श्रम कानूनों के उल्लंघन से लम्बे समय से वाक़ि‍फ़ रहा हैलेकिन इस हड़ताल के बाद पड़े दबाव के बाद ही वह कुछ हरक़त में आया है।
इस हड़ताल को तोड़ने के लिए कारखाना मालिकों ने पहले नेतृत्व के मज़दूरों पर झूठे केस दर्ज़ कर उन्हें गिरफ्तार करवाने की कोशिश की। जब वे उसमें सफल नहीं हो पाये तो फिर उन्होंने तमाम किस्म के दलालोंठेकेदारोंछुटभैये नेताओंऔर ग़द्दार ट्रेड यूनियनों द्वारा अफ़वाहें फैलाकर हड़ताल को तोड़ने का प्रयास किया। और उसमें भी मुँह की खाने के बाद अब वे इस हड़ताल को तोड़ने के लिए अपने सबसे बड़े हथियार का सहारा ले रहे हैं-भूख! वे मज़दूरों को भूख से तोड़ना चाहते हैं। लेकिन ये इस्पात मज़दूर डटे हुए हैंआधा पेट खाकर भी लड़ रहे हैं,ताकि उनके जायज़कानूनी और संवैधानिक हक़ उन्हें मिल सकें। क्या वे कुछ ग़लत माँग रहे हैंनहीं! वे तो बस अपने कानून-प्रदत्त अधिकार माँग रहे हैं और इसके लिए आधे पेट भी लड़ रहे हैं। कई मज़दूरों के घर खाने का भयंकर संकट पैदा हो चुका है। इस समस्या से निपटने के लिए गरम रोला मज़दूर एकता समिति’ शनिवार (21 जून) से सामुदायिक रसोई की शुरुआत कर रही है। हम किसी भी हालत में हड़ताल को टूटने नहीं देंगे।
ऐसे मेंहम सभी इंसाप़फ़पसन्द नागरिकोंशिक्षकोंजनपक्षधर बुद्धिजीवियों और मज़दूर साथियों से अपील करेंगे कि हड़ताल को जारी रखने के लिए अधिकतम सम्भव धनराशिराशनमिट्टी का तेलआदि सहयोग स्वरूप दें। सभी जनपक्षधर लोगों की राजनीतिक एकजुटता के ज़रिये ही यह लड़ाई लड़ी जा सकती है। हम उम्मीद करते हैं ऐसे लोगों की इस देश में कमी नहीं है।
क्रान्तिकारी अभिवादन के साथ,
आपके सहयोग के इन्तज़ार में,
रघुराजसनी
(सदस्यलीडिंग कोर)
गरम रोला मज़दूर एकता समिति

किसी भी प्रकार का सहयोग देने के लिए इन फोन नम्बरों पर फोन करेंः
रघुराज - 9211532753, सनी - 9873358124
धनराशि आप निम्न अकाउण्ट में भी भेज सकते हैं:
खाताधारक - मनोज कुमार,
खाता सं- - 32732928188,
IFSC सं- - SBIN001135
शाखा - शालीमार बागदिल्ली


पुनश्चः आन्दोलन से जुड़ी सूचनाओंखबरों और रिपोर्टों के लिए आप निम्न ब्लॉग चेक कर सकते हैं :

No comments:

Post a Comment