Palash Biswas On Unique Identity No1.mpg

Unique Identity No2

Please send the LINK to your Addresslist and send me every update, event, development,documents and FEEDBACK . just mail to palashbiswaskl@gmail.com

Website templates

Zia clarifies his timing of declaration of independence

What Mujib Said

Jyoti basu is DEAD

Jyoti Basu: The pragmatist

Dr.B.R. Ambedkar

Memories of Another Day

Memories of Another Day
While my Parents Pulin Babu and basanti Devi were living

"The Day India Burned"--A Documentary On Partition Part-1/9

Partition

Partition of India - refugees displaced by the partition

Saturday, March 29, 2014

व़क्त आने पे बता देगें ऐ आसमां, हम अभी से क्या बताए क्या हमारे दिल में हैं -शहीद रामप्रसाद ‘‘बिस्मिल’’

व़क्त आने पे बता देगें तुझे ऐ आसमां
हम अभी से क्या बताए क्या हमारे दिल में हैं
                                                    -शहीद रामप्रसाद ‘‘बिस्मिल’’
संघर्ष-2014
अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन का आह्वान
16वीं लोकसभा के लिए सभी राजनैतिक दलों के लिए ऐलान
पहले एक हाथ से दो और फिर दूसरे हाथ से लो
घोषणा पत्र

1. आजीविका की सुरक्षा एवं संसाधनों की सुरक्षा के लिए तत्काल वनाधिकार अधिनियम 2006 को लागू किया जाए। 
2. प्राकृतिक सम्पदाओं के ऊपर वनविभाग एवं सरकारी नियंत्रण के बदले सामुदायिक मालिकाना हक एवं स्वशासन। वनविभाग को वनों से हटाया जाए। 
3. भारतीय संसद द्वारा सभी नागरिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को न्यायिक तरीके से संविधान में प्राप्त गांरटी के अनुसार लागू किया जाए। 
4. परम्परागत उत्पादक/दस्तकारों की सुरक्षा।
5. भूमि अधिग्रहण कानून का रद्दीकरण और वास्तविक ज़मीन जोतने वालों का भूमि अधिकार, आवासीय भूमि का अधिकार, सीलिंग और सरकारी ज़मीनों का भूमिहीनों में वितरण। कृषि लायक भूमि को गैरकृषि कार्यो में हस्तांतरित करना बंद किया जाए। 
6. जमीन एवं प्राकृतिक सम्पदाओं पर महिलाओं का अधिकार।
7. वनविभाग द्वारा वनाश्रित समुदायों पर जो लाखों फर्जी मुकदमें किए गए हैं, उन्हें तुरन्त रद्द किया जाए। 
8. सत्ता का विकेन्द्रीयकरण; ग्रामसभा तथा मौहल्लासभा (शहरों एवं कस्बों) के सशक्तिकरण।
9. उद्योगों में ठेका-मज़दूरी प्रथा को समाप्त करना और श्रमिकों को नियमित करना।
10. समस्त हाकर्स के सार्वजनिक स्थानों पर सम्मान पूर्वक आजीविका के अधिकार को सुनिश्चित करना।
11. यूनियन, संघ बनाने के अधिकार को सुरक्षित करना।
12. विपक्षीय और त्रिपक्षीय सामूहिक समझौते की प्रकिया को मजबूत करना।
13. समस्त श्रमजीवियों के लिये सामाजिक सुरक्षा योजना पूर्णतया लागू करना, सम्मान पूर्वक वृद्धावस्था पेंशन योजना, महिलाओं के लिए मातृत्व सुविधा लाभ व अन्य योजनाओं को लागू करना।
14. सम्मान से जीने लायक वेतन सुनिश्चित करना।
15. बिना विस्थापन के औद्योगीकरण नीति तय करना।
16. निजी कम्पनी-सरकारी सहभागिता प्रोजेक्टों को समाप्त करना और सार्वजनिक उद्योगों को मज़बूत करना।
17. समस्त बड़ी कम्पनियों द्वारा बैंक से लिए गए कर्जों को सरकारी वित्तीय संस्थानों द्वारा समयबद्ध वापस लेना।
18. सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ सख्त कानून लागू करना। जातिवादी व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त करना।  
19. महिला हिंसा को रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करना व सभी स्थानों पर लिंग आधारित भेदभाव को खत्म करना। 
20. सभी के लिये समान शिक्षा सुनिश्चित करना, शिक्षा को मौलिक अधिकार के रूप में सुनिश्चित कर सभी बच्चों की 12वीं तक की शिक्षा को अनिवार्य करना। 
21. 12वीं से लेकर उच्च शिक्षा मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करना जिसमें फीस के साथ किताबें व अन्य व्यवस्थाएं शामिल हों। 
22. सरकारी स्कूलों को नियमित रूप से चलाना, शिक्षा के निजीकरण को रोकना,  ब्लाॅक/ताल्लुका स्तर पर तकनीकी शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था करना।
23. गाॅव स्तर तक प्रभावी स्वास्थ सेवायंे सुनिश्चित करना।
24. शिक्षा और स्वास्थ सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना। वनक्षेत्र में सभी औद्योगिक घरानों द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों का सरकारीकरण करना व स्थानीय जनता खासतौर पर आदिवासी, दलित, महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त स्वास्थ सुविधाए उपलब्ध कराना।  
25. श्रमिक वर्ग के लिए अलग वेतन आयोग का गठन करना, जैसे कि संगठित क्षेत्र के लिए सातवां वेतन आयोग तय किया गया है। 
26. मछुआरा समुदाय के लिए पानी पर सामुदायिक अधिकार कायम करने के लिए वनाधिकार कानून जैसा अधिनियम बनाया जाए। 
27. सभी खदानों का राष्ट्रीय करण किया जाए व इन संसाधनों का लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित जांच के दायरे में रखा जाए। कारपोरेट घरानों को प्राकृतिक संसाधनों के एकाधिकार को समाप्त करना। 
28. उर्जा की वितरण प्रणाली तथा प्रयोग में जनवादीकरण सुनिश्चित करना।
29. निरस्त्रीकरण और पड़ोसी देशों के साथ शान्ति क़़ायम करना।
30. गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को पुनः स्थापित करना।

हमारा यूनियन चुनाव में उतरे सभी राजनैतिक दलों के लिए यह घोषणा करता है कि घोषणा पत्र में दी गई इन मांगों पर हलफनामा सहित जो पार्टी इन वादो को पूरा करने का काम करेगी, यूनियन ऐसे दल को समर्थन कर सकती है। दूसरे साम्प्रदायिक ताकतों व पूंजीवादी कारपोरेट घराना गठजोड़ को परास्त करने के लिए हमारी यूनियन बनारस एवं आसपास के दस चुनाव क्षेत्रों में पूरी मज़बूती के साथ एक मुहिम चलाएगी, जिसके लिए इन क्षेत्रों में निर्धारित सभाए इस प्रकार से हैं - 


1. अधौरा, सासाराम, बिहार - 2 अप्रैल 2014
2. नगर उंटारी, पलामू, झाड़खंड़ - 4 अप्रैल 2014
3. नौहट्टा, रोहताश सासाराम, बिहार - 5 अप्रैल 2014
4. रेणूकूट, रार्बटसगंज, उत्तरप्रदेश - मई दिवस, 1 मई 2014
5. चन्दौली, उत्तरप्रदेश - 4 मई 2014
6. मिर्जापुर, उत्तरप्रदेश - 6 मई 2014
7. जौनपुर, उ0प्र0 
8. मछलीशहर, उ0प्र0 
9. आज़मगढ़, उ0प्र0 
10. बनारस, उ0प्र0 


अखिल भारतीय वन-जन श्रमजीवी यूनियन
222, विधायक आवास, ऐश बाग़ रोड, लखनऊ,उ0प्र0

No comments:

Post a Comment